Aapka Rajasthan

चौमूं के रामरघुनाथ मंदिर में देव दीपावली पर सजेगी पानी से जलने वाले दीपकों की झांकी, वीडियो में जानें सुबह-शाम होंगे दर्शन

चौमूं के रामरघुनाथ मंदिर में देव दीपावली पर सजेगी पानी से जलने वाले दीपकों की झांकी, वीडियो में जानें सुबह-शाम होंगे दर्शन
 
चौमूं के रामरघुनाथ मंदिर में देव दीपावली पर सजेगी पानी से जलने वाले दीपकों की झांकी, वीडियो में जानें सुबह-शाम होंगे दर्शन

चौमूं के वार्ड नंबर 25 स्थित भुखमारियो के मोहल्ले में रामरघुनाथ मंदिर में देव दीपावली के अवसर पर विशेष झांकी सजाई जाएगी। 23 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में पहली बार पानी से जलने वाले दीपकों का इस्तेमाल किया जाएगा। खास बात यह रहेगी कि झांकी के दौरान मंदिर की सभी लाइटें बंद रखी जाएंगी और दीपकों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगाएगा।

मंदिर के पुजारी सांवरमल शर्मा ने बताया कि देव दीपावली पर झांकी सुबह 6 बजे और शाम 6 बजे सजाई जाएगी। दक्षिण भारत की तर्ज पर तैयार की जा रही इस विशेष झांकी में पानी से जलने वाले दीपक आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन को लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं।

पांच दीपक जलाने की है धार्मिक मान्यता

पुजारी सांवरमल शर्मा के अनुसार, कार्तिक मास में देव दीपावली के दिन मंदिर में पांच दीपक जलाने की धार्मिक मान्यता है। मान्यता है कि इस दिन पांच दीपक जलाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसी परंपरा के तहत महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपने घरों से सुबह पांच और शाम को पांच दीपक लेकर मंदिर पहुंचें।

मंदिर में चल रही आयोजन की तैयारियां

इस बार पानी से जलने वाले दीपकों की झांकी पहली बार सजाई जा रही है। मंदिर प्रबंधन की ओर से आयोजन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है। झांकी के दौरान बिजली की रोशनी बंद रखी जाएगी, ताकि दीपकों की रोशनी में मंदिर का दृश्य आकर्षक नजर आए। देव दीपावली पर इस विशेष आयोजन को देखने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।