Aapka Rajasthan

कोटा में अचानक बदले मौसम ने शादी समारोह में मचाई अफरा-तफरी, वीडियो में देंखे तेज बारिश-आंधी से आयोजन अस्त-व्यस्त

कोटा में अचानक बदले मौसम ने शादी समारोह में मचाई अफरा-तफरी, वीडियो में देंखे तेज बारिश-आंधी से आयोजन अस्त-व्यस्त
 
कोटा में अचानक बदले मौसम ने शादी समारोह में मचाई अफरा-तफरी, वीडियो में देंखे तेज बारिश-आंधी से आयोजन अस्त-व्यस्त

राजस्थान के कोटा में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रात करीब 9 बजे बूंदी रोड क्षेत्र में लगभग 20 से 25 मिनट तक तेज बारिश के साथ अंधड़ चला, जिसने सामान्य जनजीवन के साथ-साथ एक शादी समारोह को भी प्रभावित कर दिया।

बूंदी रोड स्थित हरियाली मैरिज गार्डन में चल रहे शादी समारोह के दौरान अचानक तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गईं। देखते ही देखते पूरे आयोजन स्थल पर अव्यवस्था फैल गई और खुशी का माहौल परेशानी में बदल गया।

तेज आंधी के कारण टेंट, सजावट, लाइटिंग और खानपान की पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। कई जगहों पर टेंट उड़ गए और सजावट का सामान भी बिखर गया। बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह बाधित हो गया।

स्थिति इतनी खराब हो गई कि कई मेहमानों को बिना भोजन किए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं, आयोजक और मेजबान अचानक बदले हालात से पूरी तरह बेबस नजर आए और व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मौसम अचानक इतना खराब हो गया कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवाओं के साथ बारिश ने कुछ ही मिनटों में पूरे आयोजन को प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर बने दबाव और मौसमी बदलाव के कारण इस तरह की तेज बारिश और अंधड़ की स्थिति बनी। हालांकि थोड़ी देर बाद मौसम सामान्य हो गया।