भक्त का तीखा सवाल! ‘जब शिव शंभू नशा करते हैं तो हम क्यों नहीं?’ प्रेमानंद महाराज का जवाब सुन रह जाएंगे दंग
सावन का महीना चल रहा है, इसी बीच प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति प्रेमानंद महाराज से पूछ रहा है कि कई लोग कहते हैं कि भगवान शिव भांग पीते हैं, तो क्या हम भी ऐसा कर सकते हैं। इस पर प्रेमानंद महाराज ने समझाया कि भगवान शिव ने भी विष पिया था, तो क्या आप पी सकते हैं, शिव गले में नाग धारण करते हैं, क्या आप पी सकते हैं। शिव तो शिव हैं, उनके जैसा कोई नहीं है। भगवान को नशे जैसी बातों में मत लाओ, वे तो परमपिता परमात्मा हैं।'
आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि शिव ने हलाहल विष पिया था, तो आप भी एक बूंद पीकर दिखाइए। समुद्र मंथन में जो पहला विष निकला था, उसे भगवान शिव ने पी लिया। शिव ने गले में नाग को धारण किया है, एक बार डसवाकर दिखाइए। शिव ने गंगा को धारण किया है, जल की बाल्टी पकड़कर दिखाइए। शिव कभी भांग नहीं खाते, बल्कि मंत्रों के माध्यम से विजया शब्द से उनका अभिषेक किया जाता है।
शिव को धतूरे का विषैला फल चढ़ाया जाता है। महाराज जी आगे कहते हैं कि लोग कहते हैं कि भगवान शिव चिलम पीते हैं, लेकिन ऐसा कहीं नहीं लिखा है, ये सब मन के सुख हैं। इसलिए भगवान को नशे जैसी चीज़ों में न उलझाएँ, वे तो परमपिता परमात्मा हैं।
