Aapka Rajasthan

फलोदी में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, वीडियो में जाने भतीजों पर ताई को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप

फलोदी में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, वीडियो में जाने भतीजों पर ताई को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप
 
फलोदी में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, वीडियो में जाने भतीजों पर ताई को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप

राजस्थान के फलोदी जिले में जमीन विवाद ने सोमवार को खूनी रूप ले लिया। बाप थाना क्षेत्र के राणेरी गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद के दौरान भतीजों पर अपनी ताई को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7 बजे आरोपी पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंचे। इसी बात को लेकर ताऊ-ताई और उनके बच्चों का आरोपी पक्ष से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि मारपीट के दौरान भतीजों ने अपनी ताई शांति विश्नोई को ट्रैक्टर से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के दौरान हुई मारपीट में आरोपी पक्ष की एक युवती भी घायल हुई है। दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण, डीएसपी अचल सिंह देवड़ा और बाप थाना प्रभारी रमेश ढाका पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे जोधपुर से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश के साथ घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।