Aapka Rajasthan

दौसा में रिश्तों का खौफनाक अंत: पत्नी से अफेयर के शक में चाचा ने की भतीजे की हत्या, फुटेज में जाने कांच की बोतल से रेत दिया गला

दौसा में रिश्तों का खौफनाक अंत: पत्नी से अफेयर के शक में चाचा ने की भतीजे की हत्या, फुटेज में जाने कांच की बोतल से रेत दिया गला
 
दौसा में रिश्तों का खौफनाक अंत: पत्नी से अफेयर के शक में चाचा ने की भतीजे की हत्या, फुटेज में जाने कांच की बोतल से रेत दिया गला

राजस्थान के दौसा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी और भतीजे के बीच कथित प्रेम संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले कांच की बोतल तोड़ी और फिर उसी के नुकीले हिस्से से भतीजे का गला काट दिया। वारदात के बाद वह घायल युवक को तड़पता छोड़कर घर चला गया और आराम से सो गया। दौसा पुलिस ने महज दो दिन के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

तलाई के पास मिला था युवक का शव

यह मामला दौसा सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को भांडारेज मोड़ पर बालिका छात्रावास के पीछे स्थित तलाई (तालाब) के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान सौरभ रैगर के रूप में हुई, जो आरएन टैगोर नगर मान क्लब के पास का रहने वाला था।युवक के गले पर गहरे घाव मिले थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। मृतक के पिता ने भी पुलिस को हत्या का संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और एमओबी (मोबाइल फॉरेंसिक टीम) को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के चाचा अशोक रैगर की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पत्नी से संबंध होने के शक में दिया वारदात को अंजाम

एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि आरोपी अशोक रैगर को अपनी पत्नी और भतीजे सौरभ के बीच कथित संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने हत्या की साजिश रची।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कांच की बोतल तोड़कर उसके नुकीले हिस्से से सौरभ के गले पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल सौरभ को मौके पर ही तड़पता छोड़कर आरोपी फरार हो गया और घर जाकर सो गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपी अशोक रैगर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की मुख्य वजह पत्नी और भतीजे के बीच संबंधों को लेकर आरोपी का शक था। पुलिस अब सभी साक्ष्यों को एकत्र कर मामले की चार्जशीट तैयार करने में जुटी है।इस वारदात ने एक बार फिर यह दिखाया है कि शक और अविश्वास किस तरह रिश्तों को हिंसा में बदल सकते हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही अदालत में चालान पेश किया जाएगा।