Aapka Rajasthan

जयपुर के शास्त्री नगर में बच्चों के विवाद ने लिया बड़ा रूप, फुटेज में देंखे दो पक्षों में मारपीट; चार लोग हिरासत में

जयपुर के शास्त्री नगर में बच्चों के विवाद ने लिया बड़ा रूप, फुटेज में देंखे दो पक्षों में मारपीट; चार लोग हिरासत में
 
जयपुर के शास्त्री नगर में बच्चों के विवाद ने लिया बड़ा रूप, फुटेज में देंखे दो पक्षों में मारपीट; चार लोग हिरासत में

 

राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब दोनों बच्चों के परिजन आमने-सामने आ गए। बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में बड़े विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल दोनों पक्षों के पिता पेशे से एडवोकेट हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सुभाष कॉलोनी स्थित खंडेलवाल कॉलेज के पास का है। यहां बाइक खड़ी करने को लेकर दो बच्चों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई थी।बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया। इसके बाद दोनों बच्चों के पिता मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया।

तीन थानों की पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस के साथ आसपास के अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को शास्त्री नगर थाने लाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

विधायक गोपाल शर्मा भी पहुंचे थाने

विवाद की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया।वहीं, घटना की खबर फैलने के बाद दोनों पक्षों के समर्थक और परिचित बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। इसके चलते कुछ समय के लिए थाने के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद किस वजह से बढ़ा और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।बच्चों के बीच मामूली विवाद का इस तरह बड़ा रूप लेना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।