Aapka Rajasthan

जयपुर में ग्लैमर और मोटिवेशन का संगम, सोनल चौहान के डांस से सजी महफिल, वीडियो में देखे हर्ष बेनीवाल ने युवाओं को किया प्रेरित

जयपुर में ग्लैमर और मोटिवेशन का संगम, सोनल चौहान के डांस से सजी महफिल, वीडियो में देखे हर्ष बेनीवाल ने युवाओं को किया प्रेरित
 
जयपुर में ग्लैमर और मोटिवेशन का संगम, सोनल चौहान के डांस से सजी महफिल, वीडियो में देखे हर्ष बेनीवाल ने युवाओं को किया प्रेरित

 जयपुर में एक ओर जहां बॉलीवुड की चमक-दमक देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर युवाओं को प्रेरित करने वाला खास आयोजन भी चर्चा में रहा। शहर में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सोनल चौहान और हर्ष बेनीवाल की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया।

शहर के एक क्लब में आयोजित इवेंट में सोनल चौहान ने देर रात तक अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्मी गानों पर उनके स्टाइल और एनर्जी ने वहां मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इवेंट में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और हर परफॉर्मेंस पर जमकर तालियां बजीं। सोनल की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को ग्लैमरस बना दिया।

वहीं दूसरी ओर, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एसएमसी समिट में हर्ष बेनीवाल ने युवाओं के साथ खास बातचीत की। यह एजुटेनमेंट फेस्टिवल Sort My College की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और युवा शामिल हुए।

इंटरैक्टिव सेशन के दौरान हर्ष बेनीवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को करियर के प्रति गंभीर और फोकस्ड रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनना चाहिए और उसी दिशा में पूरी मेहनत करनी चाहिए।

हर्ष ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी को एक्टिंग में रुचि है तो वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा सकता है, लेकिन यदि किसी को कंटेंट क्रिएशन पसंद है तो उसे उसी क्षेत्र में निरंतर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के डिजिटल दौर में अवसरों की कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ सही दिशा और लगातार मेहनत की।

इस आयोजन ने जहां एक ओर मनोरंजन का शानदार माहौल दिया, वहीं दूसरी ओर युवाओं को अपने भविष्य को लेकर सोचने और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। जयपुर में हुए इन कार्यक्रमों ने यह दिखाया कि शहर अब केवल सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि युवाओं के विकास और नए अवसरों का भी केंद्र बनता जा रहा है।