टला बड़ा हादसा! एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर फ्लाइट में तकनीकी फॉल्ट, समय रहते रोकी गई उड़ान
जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। विमान को रनवे से वापस लाया गया है। इस फ्लाइट में 130 से ज्यादा यात्री सवार हैं। आज सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट दुबई जा रही थी। तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट संख्या IX-195 को रनवे पर टैक्सी-बे से वापस लौटा दिया गया। यह घटना सुबह करीब 6:05 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, विमान में 130 से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे और फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार थी।
विमान रनवे से वापस लौटा
लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी का पता चला। तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को रनवे से वापस लाया गया। इंजीनियरों की टीम तकनीकी खराबी को ठीक करने में जुटी हुई है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट के उड़ान भरने में और देरी हो सकती है।
फ्लाइट कैंसिल होने की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, इंजीनियरिंग टीम पिछले चार घंटे से खराबी को ठीक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है। फिलहाल उड़ान रद्द होने की आशंका बनी हुई है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करने को कहा गया है और एयरलाइन ने अभी तक वैकल्पिक उड़ान या समय के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
