Aapka Rajasthan

Jaipur से अमृतसर और इंदौर के बीच एनटीपीसीअभ्यर्थियों के लिए 7-8 मई को चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

 
Jaipur से अमृतसर और इंदौर के बीच एनटीपीसीअभ्यर्थियों के लिए 7-8 मई को चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

जयपुर न्यूज़ डेस्क, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 9 और 10 मई को होने वाली एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष परीक्षा ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन जयपुर से अमृतसर और इंदौर के बीच चलेगी, जो राज्य के कई स्टेशनों पर स्टॉपेज देगी। जयपुर से यह ट्रेन 7 और 8 मई को चलेगी।

Jaipur में शादी में से हीरों का हार और कैश चोरी, कमरे में से गायब हुए 5 लाख रुपए और गहने

उत्तर पश्चिम रेलवे से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ट्रेन संख्या 09707 जयपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 7 मई को रात 9:45 बजे जयपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 09708 9 मई को शाम 7:50 बजे अमृतसर से रवाना होगी और अगली सुबह 11:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन जयपुर के गांधी नगर स्टेशन के अलावा बस्सी, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, झाखल, धुरी, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में 4 शयनयान और 8 सामान्य डिब्बे होंगे।

Rajasthan Breaking News: जोधपुर में दो दिनों के लिए बढ़ाया गया कर्फ्यू, पुलिस ने अब तक 141 तक लोगों को किया गिरफ्तार

इसी तरह ट्रेन संख्या 09709 जयपुर से इंदौर के लिए 8 मई को सुबह 7:25 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 10:30 बजे इंदौर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 09710 9 मई को रात 9 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:30 बजे जयपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन इस दौरान गांधी नगर (जयपुर), दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा और उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी.