Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में नरम पड़े सर्दी के तीखे तेवर, तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों को मिली राहत

 
Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में नरम पड़े सर्दी के तीखे तेवर, तापमान में बढ़ोत्तरी से लोगों को मिली राहत

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि प्रदेश में बर्फ जमा देने वाली सर्दी से अब लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई। दिन में धूप निकलने और तापमान में लगात्तार बढ़ोत्तरी होने से लोगो को कड़ाके की ठंड़ से राहत मिलती नजर आई है। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर, माउंट आबू, चूरू समेत कई जगह जहां तापमान माइनस या जमाव बिंदु पर था। वहां अब बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अजमेर, बाड़मेर, जोधपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा है। दिन के अधिकतम तापमान पिछले 2 दिन में 11 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

अजमेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, महिला पटवारी रिश्वत लेते ट्रैप

01

मौसम केन्द्र जयपुर और स्थानीय रिपार्ट के मुताबिक शेखावाटी के फतेहपुर में तापमान -0.5 से बढ़कर 3.5 पर पहुंच गया है। जिससे यहां लोगों को सर्द बफीर्ली हवाओं से भी राहत मिली है। इसी तरह चूरू में भी रात का तापमान -0.5 से बढ़कर 3.8 पर पहुंचा है। पिछले एक सप्ताह बाद चूरू में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंचा है। जयपुर के जोबनेर में जहां पिछले 4 दिन से लगातार तापमान जमाव बिंदु या उससे नीचे बना हुआ था वहां भी आज तापमान बढ़कर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

01
दो दिन पहले तक राजस्थान अधिकांश जगह दिन के तापमान बढ़ने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। 6 जनवरी तक जयपुर, पिलानी, कोटा, चूरू, धौलपुर, टोंक, बूंदी, बारां, करौली में तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे थे, जो अब बढ़कर 22 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गए है। करौली में दिन का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था, जो दो दिन के अंदर बढ़कर 25.4 तक आ गया। इसी तरह बारां में तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 25.4 पर, धौलपुर में 12.9 से 22.1 पर, गंगानगर में 9.6 से 17 पर, कोटा में 16.2 से बढ़कर 25.9 और जयपुर में 19.8 से बढ़कर 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

01

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक्टिव है। इस कारण उत्तरी हवाएं मैदानों में आना रूक गई है। इससे तापमान बढ़ने लगना है। इस सिस्टम के कारण उत्तरी भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में बादल भी छाए हुए है, जिससे कोहरा भी थोड़ा कम हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह का मौसम 14 जनवरी तक बना रहने की संभावना है। क्योंकि 11 जनवरी से एक दूसरा वेस्टर्न डिर्स्टबेंस उत्तर भारत में एक्टिव होगा, जो 12-13 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इन दोनों सिस्टम के जाने के बाद 15 जनवरी से एक बार फिर विंड पेटर्न बदलेगा और नॉर्दन हवाएं मैदानी राज्यों में आने लगेगी। जिसके कारण तापमान वापस गिरेंगे और राजस्थान समेत मध्य भारत के राज्यों में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।