Aapka Rajasthan

Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में बदलते मौसम से बढ़ने सर्दी, राज्य के 13 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हुआ दर्ज

 
Rajasthan Weather Alert: प्रदेश में बदलते मौसम से बढ़ने सर्दी, राज्य के 13 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हुआ दर्ज

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान मौसम अपडेट की खबर में आपको बता दें कि देश में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का अहसास बढऩे लगा है। कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, फतेहपुर में सबसे कम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। इधर, अधिकतर जिलों मेंं चार डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में अब धीरे - धीरे लोगो की परेशानी बढ़ने लगी है। 

सीकर में महिला कांस्टेबल के घर 25 लाख रूपए की चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

01

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चौबीस घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से हिमालय के क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। लेकिन राजस्थान में इसका असर नहीं होने से बादल छाए रहने के आसार हैं। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि बर्फबारी के बाद हवाएं चलने से शेखावाटी में अगले सप्ताह से सर्दी तेज हो जाएगी। 

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए समन्वय समिति का गठन, तीन नेताओं के नाम सूची में नहीं होने से सियासी हलचल तेज

01

वहीँ, कोटा. हाड़ौती अंचल में सर्दी धीरे-धीरे असर दिखा रही है। सुबह-शाम सर्दी का असर बना हुआ है। सर्दी के चलते लोग गर्म कपड़ों में लदे नजर आ रहे हैं। सुबह मॉर्निंग वॉक, स्कूली बच्चे व अभिभावक भी गर्म कपड़ों में दिखने लगे हैं। सुबह की धूप अब लोगों को सुहाने लगी है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ सूर्य की तेजी के कारण सर्दी का असर कम हो जाता है, लेकिन शाम ढलने के बाद व रात में सर्दी का असर बढ़ रहा है। रात नौ बजे बाद लोग बाजारों से घरों पर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बीते एक सप्ताह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 28.8 व न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।