Rajasthan Pre DElEd Exam 2022 : आज राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2022 परिणाम होगा जारी, इस प्रकार कर अपने रिजल्ट की जांच
जयपुर न्यूज डेस्क। इस वक्त की बड़ी खबर में आपको बता कि राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन परिणाम 2022 को एक नवंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार दोपहर में आधिकारिक वेबसाइट- panjiyakpredeled.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे। राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 परिणाम तिथि, समय राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है।

प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम कल दिनांक 1 नवंबर 2022 को दोपहर बाद जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 599294 अभ्यार्थी सम्मलित हुए।
— Dr. Bulaki Das Kalla (@DrBDKallaINC) October 31, 2022
राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि प्री डीएलएड परीक्षा 2022 का परिणाम मंगलवार, एक नवंबर, 2022 को दोपहर में घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब छह लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। बता दें कि राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 का पंजीकरण 19 अगस्त से 07 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित किया गया था। प्रवेश परीक्षा 08 अक्तूबर को ऑफलाइन पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित की गई थी। राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 में लगभग 5,99,294 उम्मीदर उपस्थित हुए हैं।
पीएम मोदी का कल राजस्थान का दौरा, तीन राज्यों के सीएम शामिल होंगे कार्यक्रम में शामिल

राजस्थान प्री DELEd रिजल्ट 2022: ऐसे करें चेक-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- panjiyakpredeled.in पर जाएं।
चरण 2: राजस्थान प्री डीईएलईडी परीक्षा 2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अगली विंडो पर, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
चरण 4: राजस्थान प्री डीईएलईडी स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें।
