Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: हिमाचल प्रदेश में चला सचिन पायलट का जादू , कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने पर राहुल गांधी ने कही यह बड़ी बात

 
Rajasthan Politics: हिमाचल प्रदेश में चला सचिन पायलट का जादू , कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने पर राहुल गांधी ने कही यह बड़ी बात

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान से सचिन पायलट को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचार की कमान सौंपी थी और इसका असर आज हिमाचल में दिखाई दिया है। आज चुनाव परिणाम की शुरूआती काउंटिंग में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है ] निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध शाम पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 68 सदस्यीय विधानसभा में 38 सीट जीत चुकी है और दो सीट पर आगे है। भाजपा 18 सीट जीत चुकी है और सात सीट पर आगे है। तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 

सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड़ जीत, कांग्रेस के अनिल शर्मा ने अशोक पिंचा को करीब 27 हजार वोट से हराया

01

बता दे कि राजस्थान में जारी सियासी उथल पुथल के बाद सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर भेजा गया था। जहां सचिन पायलट ने 7-8 दिन तक करीब 22 सभाएं की और कई रैलियों का हिस्सा बने है।  हिमाचल प्रदेश का 1985 से यह राजनीतिक इतिहास रहा है कि यहां की जनता ने किसी भी पार्टी को लगातार दो बार सत्ता की चाबी नहीं सौंपी है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी को मिली हार के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा है। जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को इस्तीफा देकर राजभवन से रवाना हुए है। 

जोबनेर में बारात की बस ने बारातियों को ही कुचला, 3 लोगों की दर्दनाक मौत और 2 लोगों गंभीर घायल

01

सचिन पायलट राजस्थान के उन तीन चुनिंदा नेताओं में थे, जिनको हिमाचल प्रदेश में स्टार प्रचारक के तौर पर चुना गया था। इधर इस दौरान सचिन पायलट की रैलियों और सभाओं में जनसैलाब ने एकबार तो हाईकमान तक उनकी लोकप्रियता को पहुंचा ही दिया था। इस दरमियान सचिन पायलट सोशल मीडिया पर भी छाए रहे. सचिन पायलट की सभाओं में जनसैलाब भी देखने को मिला था। जिस तरह से सचिन पायलट ने वहां कैंपेनिंग की वो देखने लायक रही है।  राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सचिन पायलट ना सिर्फ युवाओं के बीच पॉपुलर हैं बल्कि हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी भाषा पर उनकी पकड़ उन्हे ग्लोबल बना देती है। उस पर अच्छा वक्ता होना सोने पर सुहागा जैसा है।  बेहत कम उम्र में पायलट ने वो मुकाम हासिल किया है जो देश की राजनीति में हासिल करने में कई नेताओं को दशक लग जाते है। 

01


वही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करते हुए  कहा कि जनता से किया हर वादा जल्द से जल्द निभाया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।