Rajasthan Politics: भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- इस यात्रा में शामिल हो रहे एंटी हिंदूवादी
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे राहुल गांधी पर बीजेपी हमलावर है। बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की रीलांचिंग यात्रा बताते हुए बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में एंटी हिंदू, एंटी भारत गतिविधियों के लिए जाने जानेवाले लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि समाज को बांटना, भय फैलाना, दशकों से कांग्रेस की कार्यप्रणाली रही है।

राहुल गांधी की रीलांचिंग यात्रा में लगातार ऐसे लोग शामिल हो रहे हैं जो एंटी हिंदू, एंटी भारत गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं।
— RajyavardhanRathore (@Ra_THORe) December 5, 2022
समाज को बांटना, भय फैलाना, दशकों से यही कांग्रेस की कार्यप्रणाली रही है। #CorruptCongress#RajasthanJanAakrosh pic.twitter.com/srTVApYAtI
बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर जयपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। भरतपुर में भी बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राठौर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को इमेज बनाने की एक्सरसाइज बता चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी को इमेज बनाने पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की इमेज बिल्ड के लिए 7वीं एक्सरसाइज है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह ने भी कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो राजस्थान में दो दिलों को नहीं जोड़ सकती, आज वो भारत को जोड़ने का स्वांग कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरत तो कांग्रेस को जोड़ने की है, जो हर दिन खंड-खंड होती जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को 88 वें दिन राजस्थान में प्रवेश कर गई है। भारत जोड़ो यात्रा के झालावाड़ पहुंचने पर राहुल गांधी ने राजस्थान को देश की शान बताया है।
