Aapka Rajasthan

Rajasthan Politics: मंत्री खाचरियावास का बड़ा बयान, कहा- सीएम ने माफी मांगी है, तो यह हम सब विधायकों की भी सोनिया गांधी से सामूहिक माफी

 
Rajasthan Politics: मंत्री खाचरियावास का बड़ा बयान, कहा- सीएम ने माफी मांगी है, तो यह हम सब विधायकों की भी सोनिया गांधी से सामूहिक माफी

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की सियासत में चल रहीं उथल पुथल के बीच आज सीएम गहलोत दिल्ली पहुंच कर सोनिया गांधी से वार्ता कर उनको इस यहां सियासी हालातों की जानकारी देते हुए माफी मांगी है और साथ ही कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से भी इंकार कर दिया है। इससे प्रदेश में सीएम पद को लेकर संशय बरकरार है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री का फैसला उन्होंने सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है। 

सीएम गहलोत नहीं करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन, अब कांग्रेस के यह दिग्गज नेता लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव

01


अब मुख्यमंत्री की माफी के बाद राजस्थान के मंत्रियों ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांग ली है। गहलोत कैबिनेट में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अशोक गहलोत विधायक दल के नेता हैं। जो हमारे नेता ने कहा वही हमने कहा है। प्रताप सिंह खरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के माफी मांगने का मतलब हम सब ने माफी मांग ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से उन्होंने उस दिन की घटना के लिए अपनी बात कहकर ही सब कुछ कह दिया है। 

राजस्थान में कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर आई सामने, सीएम पद को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला होगा मान्य

01

उन्होंने यह कहा है कि अब सब कुछ सोनिया गांधी पर डिपेंड करता है। जो विधायक दल के नेता ने यह कह दिया है तो कुछ बचता नहीं है।  उस दिन की घटना को लेकर जो मुख्यमंत्री का बयान है, वही हम सब का बयान है। प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए सोनिया गांधी जो फैसला करेंगी हमें मंजूर है। अब उन्होंने सब कुछ राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दिया है।  हमारी नेता सोनिया गांधी हैं। अशोक गहलोत की भी नेता सोनिया गांधी हैं। 

01

जब उन्होंने अपने नेता पर सब कुछ छोड़ दिया है, उसके बाद कुछ बाकी नहीं रहता है। लेकिन जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आएंगे और उनसे सभी विधायक मिलेंगे तो सारी स्थिति का पता लगेगा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी हमारी नेता हैं और जब हमारी नेता मजबूत है तो हम सब मजबूत हैं। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनसे माफी मांगी है। मंत्री प्रताप सिंह ने कहा कि नए आने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष का हम लोग स्वागत करेंगे। अभी तो सोनिया गांधी हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।