Rajasthan Political Crisis : राजस्थान कांग्रेस सरकार के गिरने की बढ़ी संभावनाएं, बागी विधायकों ने नेतृत्व परिवर्तन का प्रस्ताव सिरे से किया खारिज
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस सरकार पर छाएं संकट के बादल अभी छटे नहीं है और अब राजस्थान कांग्रेस सरकार के गिरने की संभावनाएं भी नजर आने लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान कांग्रेस सरकार खतरे में हैं और अगले कुछ दिनों में सरकार गिर भी सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अब बागी कांग्रेसी विधायकों का नया स्टैंड सामने आया है। इन विधायकों को पहले सचिन पायलट के अलावा 102 विधायकों में से किसी को भी मुख्यमंत्री बनाए जाने का स्टैंड था लेकिन अब बागी विधायकों ने नेतृत्व परिवर्तन का प्रस्ताव सिरे से खारिज कर दिया है।
रेजिडेंट डाॅक्टरो का बाॅन्ड नीति के खिलाफ विरोध जारी, आज से किया संपूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार बागी विधायकों के नए स्टैंड से आलाकमान और राजस्थान कांग्रेस के बीच और टकराव बढ़ सकता है। बागी विधायकों को किसी भी सूरत में अशोक गहलोत के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति स्वीकार नहीं होगा। बागी विधायक आलाकमना द्वारा उनके मन की बात पूछे जाने का इंतजार कर रहे हैं। बागी विधायक अब आलाकमान से एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कहां आवश्यकता है नेतृत्व परिवर्तन की ?

एक व्यक्ति-एक पद सिद्धांत के आधार पर अब गहलोत के पास केवल एक ही पद है तो फिर 102 विधायकों के समर्थन के बावजूद उन्हें क्यों हटाया और अपमानित किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बागी विधायकों के इस स्टैंड से आलाकमान हतप्रभ है। इसी बीच अगले 2-3 दिनों में खड़गे-दिग्विजय-माकन जयपुर आ रहे हैं। ये खड़गे के पक्ष में वोट डालने के लिए कांग्रेसी विधायकों से अनुरोध करेंगे। लेकिन इन तनावपूर्ण हालातों में ये तीनों नेता एक बार फिर विधायकों के मन की बात टटोल सकते हैं।
