Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: केदार घाटी के बर्फीले तुफान में फंसे में सैकड़ो राजस्थानी यात्री, प्रशासन से मदद की अपील

 
Rajasthan Breaking News: केदार घाटी के बर्फीले तुफान में फंसे में सैकड़ो राजस्थानी यात्री, प्रशासन से मदद की अपील

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि केदारनाथ गए राजस्थान के सैकडो यात्री वहां बर्फीले तुफान के कारण फंस गए है। यात्रियों के पास पीने को पानी तक नहीं है और ना ही प्रशासन की ओर से भोजन की कोई व्यवस्था की गई है। ऐसे में समय बीतने के साथ ही उनकी समस्याएं लगातार बढ़ते जा रही है। यहां फंसे सैकड़ो यात्रियों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

01

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से केदारनाथ यात्रा पर गए सैकड़ों यात्री रास्ते में फंस गए हैं। गंगोत्री से उत्तरकाशी के बीच चट्टान दरकने के कारण रास्ते को एहतियान बंद कर दिया है, जिसके कारण यात्री बुरी तरह से फंस गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक फंसे यात्रियों में उदयपुर से करीब 120 लोग शामिल हैं तो वहीं, भीलवाड़ा, अजमेर समेत अन्य जिलों के सैकड़ों यात्री भी रास्ते में फंसे हुए हैं। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फंसे यात्रियों की मानें तो वो पिछले 36 घंटे से लगातार सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन फिलहाल तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। 

कोटा में शराबी पिता ने बेटे पर डाला तेजाब, पुलिस के डर से की जहर खाकर की आत्महत्या

01


यहां फंसे यात्रियों के पास पीने को पानी तक नहीं है और ना ही प्रशासन की ओर से भोजन की कोई व्यवस्था की गई है। ऐसे में समय बीतने के साथ ही उनकी समस्याएं लगातार बढ़ते जा रही है। अजमेर से केदारनाथ यात्रा पर गई एक महिला ने बताया कि वो पिछले 28 घंटे से फंसी हुई है और अगर समय पर उन्हें मदद नहीं पहुंची तो उनकी तबीयत भी बिगड़ सकती है, क्योंकि वो शुगर और ब्लड प्रेशर की मरीज हैं। यहां फंसे सैकड़ो यात्रियों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। ताकि उनको सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।