Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: जयपुर हेरिटेज में वेतन नहीं मिलने से निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल, निगम का कामकाज हुआ बंद

 
Rajasthan Breaking News: जयपुर हेरिटेज में वेतन नहीं मिलने से निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल, निगम का कामकाज हुआ बंद

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी जयपुर से सामने आ रहीं है। जहां पर आज ग्रेटर नगर निगम के कर्मचारियों ने पेन डाउन कर हड़ताल करना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने पिछले माह के बकाया वेतन को लेकर हड़ताल शुरू की है। बीजेपी पार्षदों के साथ-साथ कांग्रेस के पार्षद भी अपने ही बोर्ड के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं और बोर्ड बैठक नहीं कराए जाने के साथ ही निगम प्रशासन की ओर से रोकी गई कर्मचारियों की सैलरी को लेकर के भी उन्होंने सवाल उठाए। कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद उमर दराज ने कहा कि 20 साल से वो लगातार पार्षद हैं और पहली दफा 1 साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी बोर्ड बैठक नहीं हुई है।

सीकर में दलित महिला के साथ गैगरेप, कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया वारदात को अंजाम

01

ग्रेटर निगम कर्मचारियों ने बताया है कि सैलरी भुगतान की मांग को लेकर कमिश्नर के पास पहुंच कर ज्ञापन दिया है। कर्मचारी ट्रेड यूनियन की मानें तो कर्मचारियों के पास सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी हैं। लेकिन सैलेरी नहीं मिलने से उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है और सर्वोच्च पद पर बैठने के बाद भी कमिश्नर कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने पर असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं जो बड़ी दुर्भाग्य की बात है। इसे लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि 12 घंटे में कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं करने पर आंदोलन की तरफ अग्रसर होंगे। ऐसे में निगम कर्मचारियों ने आज निगम कार्यालय में निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल की है।

मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी भाजपा, बीजेपी के राज्यसभा और लोकसभा सांसदों की बैठक में बनी रणनीति

02

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी पार्षदों ने निगम कमिश्नर को 10 दिन का नोटिस देते हुए बोर्ड बैठक कराने की अपील की और बोर्ड बैठक नहीं बुलाए जाने की स्थिति में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। बीजेपी की वरिष्ठ पार्षद कुसुम यादव ने कहा कि जो मीटिंग हर 2 महीने में एक बार होनी चाहिए, वो निगम महापौर और कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता के चलते सवा साल में एक बार हुई है. लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ग्रेटर नगर निगम का कामकाज बंद रहा है।