Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: प्रदेश में लड़कियों की खरीद फरोख्त का मामला, खेल मंत्री चांदना का विवादित बयान आया सामने

 
Rajasthan Breaking News: प्रदेश में लड़कियों की खरीद फरोख्त का मामला, खेल मंत्री चांदना का विवादित बयान आया सामने

जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि राजस्थान में लड़कियों की बिक्री का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दलालों का शिकार हुई लड़कियों के बारें में परिवार की बहु-बेटियां रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। मामले को लेकर महिला आयोग और जांच एंजेंसियां भी सक्रिय है। लेकिन इस बीच राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का बयान शर्मिंदा करने वाला है। 

उदयपुर रेल ट्रैक ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा, पीएफआई माॅड्यूल की तरह उड़ाया गया ओड़ा रेलवे ट्रैक

01

मामले को लेकर जब खेल मंत्री अशोक चांदना से पूछा गया तो चांदना ने कहा कि किस दुनिया में जीते हो, 10 हजार रुपए में तो जूता भी नहीं मिलता, लड़की कहां से मिलेगी ? राज्य सरकार में मंत्री के पद को सुशोभित कर रहे मंत्री अशोक चांदना का ये बयान शर्मिंदा करने वाला है। मंत्री महोदय यहीं नहीं रुके और कहा कि खरीद फरोख्त का कोई मामला सामने नहीं आया है अगर आएगा तो कार्रवाई की जाएगी। 

रद्द हुई वन रक्षक परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, अब 11 दिसबंर का आयोजित होंगी परीक्षा

01

बता दे कि 4 नवंबर को भीलवाड़ा जिले की दो महिलाएं कलेक्टर आशीष मोदी के पास पहुंची थी।  एक महिला ने अपनी शिकायत के कहा था कि उसके ससुर और पति ने कर्ज चुकाने के लिए दो ननदों को दलालों को बेच दिया। ये दलाल लड़कियों से देह व्यापार कराने का काम करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी 7 और 8 साल की दो ननदों का 3.5 लाख रुपये में सौदा हुआ था। इसी तहर कलेक्टर के पास पहुंची दूसरी महिला ने कहा कि उसके पति ने आठ साल की बेटी को दस साल पहले दलालों को बेच दिया। उसके बाद से वो कभी अपनी बेटी से नहीं मिल पाई हैं। महिलाओं ने कलेक्टर आशीष मोदी को चार दलालों के नाम भी दिए थे। जिसके बाद कलेक्टर के आदेश पर मांडलगढ़ थाना पुलिस ने बच्चियों को खरीदने वाले दलाल मुकेश और उसकी पत्नी गायत्री, सरिना पत्नी गोपाल और कमला पत्नी रूपा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।