Rajasthan Breaking News: सीएम गहलोत ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को डॉ. भीमराव अंबेड़कर जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं
जयपुर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर में आपको बता दें कि आज अम्बेडकर जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। गहलोत ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समानता के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने दलित, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भारत में संसदीय प्रजातंत्र की नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों का अनुसरण कर शोषण मुक्त समाज बनाने और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सक्रिय योगदान दें।
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। pic.twitter.com/NbRlWBtkvF
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 14, 2022
सीएम गहलोत डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के बधाई देते हुए कहा है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवन काल में समानता के लिए संघर्ष किया और अपना पूरा जीवन देश के लिए अर्पित कर दिया। संविधान निर्माता के रूप में उनका योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। आधुनिक भारत की नींव तैयार करने में उनकी महत्ती भूमिका रही है। भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर शत-शत नमन। इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत आज प्रदेशवासियों का महावीर जयंती की भी बधाई दी है। सीएम गहलोत ने महावीर स्वामी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की है।
महावीर जयंती के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने पूरी दुनिया को अहिंसा, सत्य, त्याग, अपरिग्रह और संयम का संदेश दिया। हिंसा, तनाव, अविश्वास एवं असहिष्णुता से भरे आज के माहौल में उनकी शिक्षाएं और अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। pic.twitter.com/zQmXoPGRry
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 14, 2022
सीएम गहलोत ने कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकार महावीर स्वामी ने पूरी दुनिया को अहिंसा, सत्य, त्याग, अपरिग्रह और संयम का संदेश दिया है। हिंसा, तनाव, अविश्वास और असहिष्णुता से भरे आज के माहौल में उनकी शिक्षाएं और अधिक प्रासंगिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि हम सब भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दें और देश-प्रदेश की तरक्की में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं।