Aapka Rajasthan

Mulayam Singh Yadav passed away: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन, राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम गहलोत ने किया शोक व्यक्त

 
Mulayam Singh Yadav passed away: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन, राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम गहलोत ने किया शोक व्यक्त

जयपुर न्यूज डेस्क। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यूपी की राजनीति के दिग्गज नेता और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बीमार होने के चलते भर्ती थे और आज उन्होंने अंतिम सांस ली है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र, अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

जोधपुर में बड़ा हादसा, सुरपुरा बांध में डूबने से 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

01


राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से उनका निकट का नाता रहा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

मिलावट करने वालो पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम गहलोत ने दिए पारदर्शिता बरतने के निर्देश

01


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक-संरक्षक के निधन पर मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का एक अनुभवी राजनेता के रूप में उनका योगदान बहुत बड़ा था। उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

01


वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा नेता मुलायम सिंह जी यादव के निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ। स्व. नेता जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भारतीय राजनीति में वे एक असरदार नेता थे, जिन्होंने सिर्फ उत्तर प्रदेश के ही नहीं, देश के विकास में भी बड़ा योगदान दिया। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।