Aapka Rajasthan

Mayor Election 2022:आज मिलेंगा ग्रेटर निगम को नया मेयर, सुबह 10 बजे से शुरू होगा मतदान और शाम को घोषित किए जायेंगे परिणाम

 
Mayor Election 2022:आज मिलेंगा ग्रेटर निगम को नया मेयर, सुबह 10 बजे से शुरू होगा मतदान और शाम को घोषित किए जायेंगे परिणाम

जयपुर न्यूज डेस्क। जयपुर नगर निगम ग्रेटर के नए मुखिया का फैसला आज हो जाएगा। बाडेबंदी में कैद भाजपा और कांग्रेस के पार्षद करीब एक सप्ताह बाद बाहर आएंगे और मेयर पद के लिए वोटिंग करेंगे। मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज अपने-अपने पार्षदों को पार्टी की रीति-नीति का पाठ पढाने में लगे हैं, क्योंकि मेयर का चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। भाजपा की रश्मि सैनी और कांग्रेस की हेमा सिंघानिया के बीच महामुकाबला है, जिसके पक्ष में 74 वोट मिलेंगे वो ग्रेटर निगम का मुखिया होगा। इस मुकाबले के लिए नगर निगम ग्रेटर में मेयर पद के लिए आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जिसमें 146 पार्षद अपना वोट कास्ट कर मेयर को चुनेंगे। दोनों पार्टियों जहां जीत की रणनीति बना चुकी है। वहीं मतदान के लिए जिला निर्वाचन के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

पाली जिले में हेड कांस्टेबल ने बुजुर्ग महिला को मारी लात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाने से हटाया

01

भाजपा अपने पार्षदों को सबसे पहले भाजपा मुख्यालय लाएगी और उसके बार नगर निगम ग्रेटर में मतदान के लिए रवाना करेगी। उधर कांग्रेस के सभी पार्षद सीधे ही मतदान के लिए नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पहुंचेगे। नगर निगम ग्रेटर में भाजपा बहुमत में है, लेकिन उतना ही क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। उधर कांग्रेस के नेता मतदान से एक दिन पहले बयान दे रहे है की कांग्रेस के पास खोने को कुछ नही हैं, लेकिन क्रॉस वोटिंग से उन्हे अपना कांग्रेस का मेयर बनाने की उम्मीद है. कांग्रेस अपने कुनबे में 53 पार्षद होने का दावा कर रही हैं।  

भरतपुर में रेप पीडिता के परिजनों पर आरोपी ने बनाया राजीनामा का दबाव, डिप्रेशन में आई पीडिता ने की आत्महत्या की कोशिश

01

वहीं, भाजपा की बाडाबंदी में 90 से ज्यादा पार्षद होने का दावा किया जा रहा हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा की नगर निगम ग्रेटर में भाजपा का बोर्ड बनेगा। भाजपा प्रत्याशी रश्मि सैनी नगर निगम ग्रेटर की महापौर बनेगी। सरकार की तमाम कोशिश नाकाम साबित होंगी और उम्मीद से भी ज्यादा वोट रश्मि सैनी के पक्ष में पडेंगे। कांग्रेस के संपर्क में भाजपा के पार्षद होने के सवाल पर कहा की हो सकता है किसी का रिश्तेदार हो, किसी ना किसी तरह संपर्क हो सकते है। उधर भाजपा अपने कुनबे को बढाने का अंतिम समय तक प्रयास कर रही हैं। इसी कडी में सांगानेर विधानसभा से निर्दलीय पार्षद जय वशिष्ठ को विधायक अशोक लाहोटी के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन करवाई है। 

01

कांग्रेस की ओर से मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा की हमारे पास नंबर गेम नही हैं, लेकिन ग्रेटर निगम में भाजपा के पास नंबर गेम है। लेकिन हमे क्रॉस वोटिंग से उम्मीद है।  भाजपा का पार्षद हमारे पास आएगा हम उसका सम्मान करेंगे.हालांकि कांग्रेस बहुमत से 21 वोट दूर है।  हम तो अपना प्रयास कर रहे हैं। खरीद फरोख्त का काम भाजपा करती हैं।