Bharat Jodo Yatra of Congress: राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, सीएम गहलोत और सचिन पायलट ने मिलकर किया यात्रा का स्वागत
जयपुर न्यूज डेस्क। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कल शाम कोे राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। इस यात्रा का सीएम गहलोत और सचिन पायलट ने मिलकर स्वागत किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3570 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी। राजस्थान की सीमा के प्रवेश करने तक राहुल गांधी 2200 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। यात्रा अब तक मध्य प्रदेश सहित सात राज्यों से होकर राजस्थान पहुंची है। भारत जोड़ो यात्रा की कांग्रेस शासित प्रदेश में यह पहली एंट्री है। ऐसे में प्रदेश में इस यात्रा के ऐतिहासिक होने का दावा किया जा रहा है।
सरदारशहर में कल होंगी वोटिंग, त्रिकोणीय मुकाबले में राजू ठेहट की मौत का होगा बड़ा असर

#BharatJodoYatra के राजस्थान आगमन पर चंवली बॉर्डर पर स्वागत सभा को सम्बोधित किया।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 4, 2022
राजस्थान में तमाम लोग इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, यात्रा पहुंच चुकी है हमारे बीच में, हर दिन लगातार पलक पांवड़े विछाकर राजस्थान की जनता स्वागत करेगी।#भारत_जोड़ो_संग_म्हारो_राजस्थान pic.twitter.com/if1QQTqOBE
राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेता शाम को ही मध्य प्रदेश की सीमा पर पहुंच गए थे। राहुल गांधी के राजस्थान सीमा में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर राहुल गांधी की अगवानी की। सभा में सहरिया नृत्य के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इसे दौरान मंच पर राहुल गांधी ने अशोक गहलोत, कमल नाथ और सचिन पायलट के साथ डांस भी किया। इस बीच अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक-दूसरे का हाथ पकड़कर डांस करते नजर आए।

LIVE: #BharatJodoYatra का राजस्थान में हार्दिक स्वागत है, चंवली बॉर्डर झालावाड़ https://t.co/f58B1JdCvS
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 4, 2022
कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर राज्य, शहर और गांव ने यात्रा की खूब मदद की है। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को खूब प्यार दे रही है। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और और आरएसएस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन लोगों के दिल से डर निकालना चाहता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता हूं, लेकिन उन्हें देश में नफरत और डर नहीं फैलाने दूंगा।भारत जोड़ो यात्रा के तय रूट के अनुसार कोटा बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए राजस्थान से बाहर चली जाएगी। राजस्थान में यात्रा 18 दिन रहेगी और 520 किलोमीटर का सफर तय करेगी। हालांकि, 18 दिन में राहुल गांधी 15 दिन ही चलेंगे। पहले दिन रविवार को चंवली में यात्रा का रात्रि विश्रााम होगा और दो दिन यात्रा को विराम दिया गया है।
