Aapka Rajasthan

नागौर के निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो में देंखे खेलते समय गिरी

नागौर के निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो में देंखे खेलते समय गिरी
 
नागौर के निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो में देंखे खेलते समय गिरी

राजस्थान के नागौर जिले में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह गोटन कस्बे स्थित गोटन इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इस घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, तालनपुर निवासी राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। वह रोज की तरह 23 फरवरी की सुबह करीब पौने 8 बजे स्कूल पहुंची थी। प्रार्थना सभा में अभी समय था, इसलिए कुछ बच्चे स्कूल ग्राउंड में खेल रहे थे। दिव्या भी अपने साथियों के साथ खेल रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसे गिरते देख अन्य बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी गई। बिना समय गंवाए स्टाफ ने दिव्या को संभालकर गोटन के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है। बताया जा रहा है कि दिव्या के बड़े भाई की भी करीब चार महीने पहले इसी तरह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। लगातार दो बच्चों की अचानक हृदयाघात से मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

स्कूल प्रशासन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि छात्रा को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद स्कूल में शोकसभा आयोजित की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र में हार्ट अटैक के मामले दुर्लभ होते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।