Aapka Rajasthan

जयपुर में 85 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से लगाई छलांग, वीडियो में देंखे इलाज से पहले हुई मौत

जयपुर में 85 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से लगाई छलांग, वीडियो में देंखे इलाज से पहले हुई मौत
 
जयपुर में 85 वर्षीय महिला ने 14वीं मंजिल से लगाई छलांग, वीडियो में देंखे इलाज से पहले हुई मौत

जयपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी जैन अपनी बेटी और दामाद के साथ एक अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहती थीं। बुधवार को किसी जरूरी काम से उनकी बेटी और दामाद को अजमेर जाना पड़ा था। बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब रहती थी और उन्हें आंखों से भी कम दिखाई देता था। इसी कारण परिजन उन्हें फ्लैट के अंदर सुरक्षित छोड़कर गए थे।

गुरुवार सुबह करीब 5 बजे लक्ष्मी जैन ने फ्लैट की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अपार्टमेंट के नीचे बेसुध अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग महिला लंबे समय से बीमार थीं और दृष्टि संबंधी समस्याओं से भी जूझ रही थीं। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।