Aapka Rajasthan

राजस्थान में कोहरे के कारण ऐनवक्त पर रद्द हुई 6 फ्लाइट, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की थमी रफ्तार

राजस्थान में कोहरे के कारण ऐनवक्त पर रद्द हुई 6 फ्लाइट, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की थमी रफ्तार
 
राजस्थान में कोहरे के कारण ऐनवक्त पर रद्द हुई 6 फ्लाइट, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की थमी रफ्तार

राजधानी जयपुर में घने कोहरे की वजह से हवाई और रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर से उदयपुर के लिए सुबह 6:55 बजे, अहमदाबाद के लिए सुबह 8:10 बजे, देहरादून के लिए सुबह 8:25 बजे, चंडीगढ़ के लिए सुबह 9:45 बजे, देहरादून के लिए शाम 5:25 बजे की फ्लाइट आखिरी समय में कैंसिल कर दी गईं।

इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद से सुबह 7:50 बजे की फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई। स्पाइसजेट एयरलाइंस की जयपुर से दुबई के लिए फ्लाइट 11 घंटे देरी से सुबह 9:40 बजे रवाना हुई। सुबह 6:25 बजे इंदौर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट साढ़े पांच घंटे, दोपहर 1:25 बजे अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे, सुबह 9:20 बजे जैसलमेर जाने वाली फ्लाइट ढाई घंटे, सुबह 7:55 बजे बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे, सुबह 8:30 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एक घंटे, सुबह 10:30 बजे जोधपुर जाने वाली फ्लाइट, सुबह 10:55 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट, सुबह 11:45 बजे इंदौर जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 12:30 बजे लखनऊ जाने वाली फ्लाइट आधे घंटे की देरी से जयपुर से रवाना हुई।

दूसरी ओर, सुबह 8:30 बजे दुबई से आने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट 14 घंटे देरी से जयपुर पहुंची। इसी तरह, इंडिगो एयरलाइंस की इंदौर से सुबह 8:05 बजे की फ्लाइट ढाई घंटे, चंडीगढ़ की सुबह 8:55 बजे की फ्लाइट दो घंटे, पुणे की शाम 5:30 बजे की फ्लाइट एक घंटे और एयर इंडिया एक्सप्रेस की गुवाहाटी से दोपहर 1:30 बजे की फ्लाइट आधा घंटा देरी से जयपुर पहुंची।

वंदे भारत और शताब्दी के साथ एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं।

इस बीच, जयपुर जंक्शन पर भी ट्रेन संचालन प्रभावित रहा। करीब एक दर्जन ट्रेनें रोकी गईं। इंदौर वीकली स्पेशल ट्रेन 4 घंटे लेट, वंदे भारत ट्रेन 3 घंटे लेट, योगनगरी ऋषिकेश ट्रेन 2 घंटे 26 मिनट लेट, गलता धाम एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा 50 मिनट लेट, मुरादाबाद एक्सप्रेस और आश्रम एक्सप्रेस ट्रेनें 1 घंटा 43 मिनट लेट, पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन और आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा 22 मिनट लेट, योग एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे लेट, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटा देरी से जयपुर पहुंची। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी लेट रहीं।