Aapka Rajasthan

सालासर बालाजी की पैदल यात्रा पर निकले 3 श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

सालासर बालाजी की पैदल यात्रा पर निकले 3 श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
 
सालासर बालाजी की पैदल यात्रा पर निकले 3 श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां सालासर बालाजी की पैदल यात्रा पर जा रहे तीन श्रद्धालुओं को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना स्टेट हाईवे-7 सीकर रोड पर लक्ष्मी होटल के पास हुई। हादसा शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे का बताया जा रहा है।

80 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ निकले थे युवक

जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक जायल क्षेत्र के रहने वाले थे। वे करीब 80 लोगों के दल के साथ सालासर बालाजी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले थे।हादसा उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं का जत्था सालासर पहुंचने से करीब एक किलोमीटर पहले ही पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने तीन पैदल यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर ही हुई तीनों की मौत

सालासर थाना प्रभारी सीआई शंकर लाल भारी ने बताया कि सीकर रोड पर लक्ष्मी होटल के पास अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे तीन यात्रियों को पीछे से टक्कर मारी।टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

श्रद्धालुओं में छाया मातम

एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर से पैदल यात्रा में शामिल अन्य श्रद्धालुओं और मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकली यात्रा हादसे के कारण अधूरी रह गई और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।