हर साल हिंदू नववर्ष पर मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, वायरल फुटेज में देखिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं
सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में घोषणा करते हुए कहा कि, अब हर साल 30 मार्च की जगह हिंदू नववर्ष पर राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान सीएम ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में शिक्षक, वन विभाग के कर्मचारी, पुलिस सहित अन्य विभागों में 26 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में घोषणा की है कि अगले वित्त वर्ष में 26 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें शिक्षक, वन विभाग के कर्मचारी, पुलिस व अन्य विभागों के पद शामिल हैं। वहीं, अब राजस्थान दिवस हर साल 30 मार्च की बजाय हिंदू नववर्ष पर मनाया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा में 19 फरवरी को पेश किए गए बजट को पारित कर दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने राजस्थान में सीएनजी और पीएनजी पर 2.5% वैट घटाकर 7.5 कर दिया है। इससे राज्य में प्राकृतिक गैस सस्ती हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादन लागत कम करने और आम लोगों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा- यमुना का पानी शेखावाटी में लाने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 5 मार्च को संयुक्त डीपीआर बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है और मेरे पास वह कागज मौजूद हैं। कुछ चुनाव का समय था, हम भी व्यस्त थे, लेकिन टास्क फोर्स का गठन हो गया है। सीएम ने दौसा और बालोतरा में नगर विकास न्यास (यूआईटी) बनाने की घोषणा की है।
नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा- माधुरी दूसरे दर्जे की हीरोइन हैं: खाटूश्यामजी-गोविंददेवजी के लिए 100 करोड़ नहीं दिए, आईफा के लिए बुलेट ट्रेन बना दी फाइल
विधानसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- आपने आईफा पर 100 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए, लेकिन खाटूश्यामजी और गोविंददेवजी के लिए आपको 100 करोड़ नहीं दिए गए। लेकिन आईफा के लिए बुलेट ट्रेन जैसी फाइल बना दी गई।इस कार्यक्रम में कोई भी प्रथम श्रेणी का अभिनेता नहीं आया, केवल द्वितीय श्रेणी के अभिनेता ही आए। केवल शाहरुख खान ही प्रथम श्रेणी के अभिनेता थे। इसी बीच किसी ने माधुरी का नाम लिया तो जूली ने कहा- आजकल माधुरी दीक्षित भी द्वितीय श्रेणी में हैं।
सीएम की अन्य घोषणाएं
अगले वित्तीय वर्ष में प्रदेश में 2500 हैंडपंप लगाए जाएंगे। गर्मी के लिए हर कलेक्टर को एक करोड़ का अनटाइड फंड दिया जाएगा, इससे कलेक्टर पानी के टैंकर की व्यवस्था कर सकेंगे।
हर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ की सड़क बनेगी, जिसमें 5 करोड़ की मिसिंग लिंक सड़कें बनेंगी। जीरो एक्सीडेंट जोन चिन्हित किए गए हैं, हाईवे के किनारे वाहन चालकों के लिए विश्राम स्थल बनाए जाएंगे।
10 ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 2000 नए परमिट जारी किए जाएंगे।
30 मार्च को राजस्थान दिवस को बड़े पैमाने पर आयोजित करने के लिए 25 करोड़ की घोषणा।
जयपुर में जोधपुर आईआईटी कैंपस खोलने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान शुरू किया जाएगा। राजसमंद में भेड़ और ऊंट पालकों के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय खोला जाएगा।
लखपति दीदी योजना में दिए जाने वाले बांड को एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख करने की घोषणा।
देवनारायण कोष में 450 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा।
किसानों को 7000 सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी।
2500 दिव्यांगों को स्कूटी दी जाएगी।
पाली में देशी पशुओं के लिए पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा, इस पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
भरतपुर में नया बायोलॉजिकल पार्क बनाया जाएगा।
महिला सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग यूनिट की संख्या बढ़ाई जाएगी।
पुलिस के लिए 400 नए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। 70 नई फोरेंसिक मोबाइल यूनिट उपलब्ध कराई जाएंगी।
राजस्थान डिजिटल मिशन शुरू होगा। नई एआई और मशीन लर्निंग पॉलिसी लाई जाएगी।
मंत्रालय कर्मचारियों के लिए अलग निदेशालय बनाया जाएगा।
राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन परिषद बनाने की घोषणा।
50 नए प्राथमिक विद्यालय खोले जाएंगे, 100 विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जाएगा।
विधायक निधि से गैर सरकारी संगठनों और एनजीओ को अब 25 लाख रुपये तक की राशि दी जा सकेगी। अभी तक यह सीमा सिर्फ 10 लाख रुपये ही दी जा सकती थी।