Aapka Rajasthan

राजस्थान का बाड़मेर लगातार दूसरे दिन सामान्य से ज्यादा गर्म, वीडियो में देखें 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान का बाड़मेर लगातार दूसरे दिन सामान्य से ज्यादा गर्म, वीडियो में देखें 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट
 
राजस्थान का बाड़मेर लगातार दूसरे दिन सामान्य से ज्यादा गर्म, वीडियो में देखें 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मार्च के दूसरे सप्ताह में पूरे राज्य में गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। पाकिस्तान की सीमा से सटे बाड़मेर में तापमान लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। बाड़मेर में तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए, वहीं भीषण गर्मी के कारण शहर की सड़कें सुनसान हो गईं।

होली से पहले मौसम बदल रहा है और गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। बाड़मेर में पिछले 24 घंटे से आसमान से आग बरस रही है। बुधवार को भी सीमावर्ती बाड़मेर में भीषण गर्मी रही। साफ आसमान और चमकदार धूप के बीच अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.7 डिग्री अधिक था। यह इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दोपहर तक तापमान इतना बढ़ गया था
इन दिनों राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, तापमान भी तेजी से बढ़ता है और दोपहर तक यह 41 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। ऐसे में थार रेगिस्तान भट्टी की तरह जल रहा है। आसमान से बरसते अंगारों के कारण रेत के टीलों की मिट्टी अंगारों की तरह जल रही है। इस साल मार्च से मई तक राजस्थान समेत देश के करीब 19 राज्यों में दिन का तापमान औसत से ज्यादा रहेगा यानी ज्यादा गर्मी पड़ेगी।

राजस्थान के इस शहर में सबसे ज्यादा तापमान
बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में तथा सबसे कम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस हनुमानगढ़ के संगरिया में दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 13 से 16 फरवरी तक जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।