भारत के 20 राज्यों में मौसम विभाग ने जरी किया बारिश का अलर्ट, 2 मिनट के इस वीडियो में जाने मौसम का ताजा हाल
देश में गर्मी का असर अब दिखने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। लगातार दूसरे दिन बाड़मेर का तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा।

जयपुर न्यूज़ डेस्क - बुधवार को देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। राजस्थान के 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पारा 37 डिग्री से ऊपर है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। होली के बाद गर्मी और बढ़ेगी। बुधवार को खजुराहो में तापमान 39.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.1 डिग्री, रतलाम-मंडला में 39 डिग्री पहुंच गया।
दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में दो दिन से बारिश जारी है। केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के समुद्री तटों के आसपास 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।इसके अलावा असम और मेघालय में 15 मार्च तक और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।राजस्थान के लोगों को गुरुवार से तेज गर्मी और लू से राहत मिलेगी। 16 मार्च तक कई शहरों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इससे कई शहरों का तापमान कम होगा।
मध्य प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में यह 37 डिग्री से ऊपर है। वहीं, खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम-मंडला में गर्मी का असर बढ़ गया है। गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। होली के बाद गर्मी ज्यादा असर दिखाने लगेगी। पूरी खबर पढ़ें...
हरियाणा में कल से बारिश के आसार: आज रात से बदलेगा मौसम, 3 दिन तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
हरियाणा में आज गुरुवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में 14 मार्च से 16 मार्च तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में तेज हवाएं और तूफान का सामना करना पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें...
पंजाब में 3 दिन बारिश की संभावना: 3 जिलों में येलो अलर्ट, 6 में तापमान 30 डिग्री के पार
पंजाब के कई जिलों में 16 मार्च तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी और स्थिति सामान्य हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें...
हिमाचल में 4 दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट: अगले दो दिन 10 जिलों में चेतावनी
कल रात से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय हो गया है। पहाड़ों पर इसका असर 16 मार्च तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान लाहौल स्पीति और किन्नौर के अलावा शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।