Aapka Rajasthan

Hanumangarh छत्त गिरने से मलबे में दबी महिला, उपचार के दौरान मौत

 
Kota खेत में दवा छिड़कते समय बेहोश हुई लड़की, मौत

हनुमानगढ़ न्यूज़ डेस्क, हनुमानगढ़ टाउन की पारीक कॉलोनी में सोमवार को कमरे की छत गिरने से परिवार के मुखिया, दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया.

जानकारी के अनुसार कस्बे की पारीक कॉलोनी निवासी लक्ष्मण राम (50) पुत्र नंदाराम भाट के मकान में सोमवार को निर्माणाधीन कमरे की सरिया छत लगाने का काम चल रहा था। छत डालने के काम में परिवार के सदस्यों के अलावा एक मजदूर लगा हुआ था। छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। अधिक मिट्टी डलने से अचानक कमरे की छत ढह गई। इससे छत पर मिट्टी डाल रहे मकान मालिक स्वामी लक्ष्मण राम और उनकी पत्नी मीरा देवी (50), बहू ममता (35) पत्नी विनोद और पोता अभिशेष (6) नीचे गिरकर घायल हो गये। कमरे में मौजूद बेटा विनोद मलबे में दबकर घायल हो गया।

छत गिरने की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान लक्ष्मण भट्ट की पत्नी मीरा देवी की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां, एएसआई प्रकाशचंद स्वामी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।