Aapka Rajasthan

कक्षा 5 के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस दिन से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, यहां पर कड़ी सुरक्षा में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

 
कक्षा 5 के छात्रों के लिए बड़ी खबर! इस दिन से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, यहां पर कड़ी सुरक्षा में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र 

हनुमानगढ़ न्यूज़ डेस्क - बीकानेर शिक्षा विभाग ने कक्षा 5 की प्रारंभिक शिक्षा अधिगम स्तर आंकलन परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा 7 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस बार परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएगी।

विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्रों को नजदीकी पुलिस थाने में रखवाया जाएगा। प्रश्नपत्रों के लिए अलग से अलमारी की व्यवस्था की जाएगी। अलमारी पर त्रिस्तरीय सुरक्षा रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान केंद्र अधीक्षक को छोड़कर किसी भी पर्यवेक्षक या शिक्षक को मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी विषयों के प्रश्नपत्र द्विभाषी पुस्तिकाओं के रूप में होंगे।

विद्यार्थियों को अलग से उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को अनुरक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। वह विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का काम करेंगे। रजिस्ट्रार शिक्षा विभागीय परीक्षाएं बीकानेर ने केंद्र अधीक्षकों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।