Aapka Rajasthan

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अगले महीने होंगे उप प्राचार्य नियुक्त, सरकार ने जारी किये पदस्थापन आदेश

 
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अगले महीने होंगे उप प्राचार्य नियुक्त, सरकार ने जारी किये पदस्थापन आदेश 

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के विभिन्न राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों को 12 अप्रेल तक 29 उप प्रधानाचार्य मिल जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने उप प्रधानाचार्यों के पदस्थापन आदेश जारी किए। इस सूची के साथ ही 2784 उप प्रधानाचार्यों के पदस्थापन का इंतजार समाप्त हो गया।

पूर्व की भांति कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
उप प्रधानाचार्य एवं समकक्ष पदों के लिए गठित विभागीय पदोन्नति समिति ने उप प्रधानाचार्य के विभिन्न वर्षों की डीपीसी में चयनित समस्त कार्मिकों को उनके वर्तमान पद को आवश्यकतानुसार अस्थाई रूप से पदोन्नत मानते हुए पूर्व की भांति कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। सूची में शामिल समस्त कार्मिकों को शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से 12 अप्रेल 2025 तक अपने नवीन पदस्थापन स्थान पर कार्यभार ग्रहण/कार्यभार ग्रहण करना है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की मुख्य परीक्षा के आयोजन हेतु नियुक्त कार्मिकों को उक्त परीक्षा समाप्ति के पश्चात कार्यभार ग्रहण करना है।

जिले के स्कूलों को उप प्राचार्य मिलेंगे
डूंगरपुर जिले में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सेमलिया घाटा, आरवीएम उपरगांव, बरबोदनिया, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आसपुर, महात्मा गांधी विद्यालय चितारी नवीन, आरवीएम दोवड़ा, पड़वा, टामटिया, खरलाई, रोहनवाड़ा, भेमई, रानोली, विराट, गामड़ी देवकी, कसारिया, भेवाड़ी, साकरासी, पिपलदा, नोकना, गलियाकोट पुराना, गढ़पट्टापीठ, डेचा, पीएम श्री आरवीएम चितरी, आरवीएम गलियाकोट, आरवीएम हिरता, आरवीएम ओडबाड़ा, आरवीएम पाल कोलखंडा, आरवीएम ओडवाडिया, आरवीएम आसपुर शामिल हैं।