Dungarpur HMPV वायरस से संक्रमित 2 माह का बच्चा ठीक हुआ
डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क , चीनी वायरस HMPY से संक्रमित 2 महीने का बच्चा अब पूरी तरह से ठीक है। बच्चा और उसके परिजन घर आ गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे करते हुए 233 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान 6 लोग सर्दी, जुकाम जैसी मामूली बीमारी से पीडित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को दवाइयां दे दी है। जबकि कोई बच्चा बीमार नहीं मिला। डूंगरपुर का एक 2 महीने का बच्चा गुजरात के ऑरेंज चिल्ड्रन अस्पताल में HMPY वायरस से संक्रमित मिला था। ये देश में तीसरा संक्रमित केस मिला था। HMPY वायरस एक चीनी वायरस है। 2 महीने के बच्चे को सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत होने पर परिवार के लोग उसे 24 दिसंबर को अस्पताल लेकर गए थे। जहां जांच में HMPY वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और घर-घर सर्वे शुरू कर दिया।
सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि 12 दिनों से गुजरात के अस्पताल में भर्ती बच्चा ठीक होने के बाद घर लौट आया है। परिवार के लोग उसे मामा के घर लेकर गए है। बच्चे का स्वास्थ्य अब पूरी तरह से ठीक है। गांव में 50 घरों की सर्वे किया गया। जिसमें 233 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 6 लोग सर्दी, जुकाम के फ्लू से संक्रमित मिले है। लोगों को दवाइयां दी गई है। संक्रमित व्यक्ति वयस्क है। कोई भी बच्चा संक्रमित या बीमार नहीं मिला है। वहीं, वायरस को लेकर सभी स्वास्थ्य सेंटर को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।