अहमदाबाद से लौटे युवक ने पेड़ पर लगाया फंदा! घर से 200 मीटर दूर मिला शव, गांव में पसरा मातम
May 10, 2025, 15:15 IST

डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक अहमदाबाद में मजदूरी करता था और 10 दिन पहले ही घर लौटा था।थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि सुशील (20) ने रात को अपने परिवार के साथ खाना खाया और सोने चला गया।
शनिवार सुबह जब परिवार के लोगों ने देखा तो वह बिस्तर पर नहीं था। तलाश के दौरान उसका शव घर से 200 फीट दूर पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। धंबोला थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।