Aapka Rajasthan

Dungarpur में सांप के डंसने से महिला की मौत, घर आकर पति को दी जानकारी

 
 Dungarpur में सांप के डंसने से महिला की मौत, घर आकर पति को दी जानकारी

डूंगरपुर न्यूज़ डेस्क,डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के शिशोद गांव में एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गयी. महिला खेतों में गई हुई थी और इसी दौरान घटना हो गई। उसने घर आकर अपने पति को इस बारे में बताया और बेहोश हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बिछीवाड़ा थाने के हेड कांस्टेबल चेतन लाल ने बताया कि रामजी परमार ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है. रामजी ने बताया कि उनकी पत्नी हकरी परमार (50) गुरुवार की शाम खेतों में काम करने गई थी. इसी दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद वह अपने घर आई और पति को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। इसके बाद महिला बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजन उसे गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल ले आए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।