Aapka Rajasthan

Dholpur उपमुखिया के बड़े भाई का फायरिंग करने का वीडियो वायरल, जांच शुरू

 
Dholpur उपमुखिया के बड़े भाई का फायरिंग करने का वीडियो वायरल, जांच शुरू 

धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर के सैंपऊ पंचायत समिति के पूर्व सदस्य और उप प्रधान दुष्यंत बघेल के बड़े भाई दुर्गेश बघेल का पिस्टल के साथ फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। 30 सेकंड के वीडियो में पूर्व पंचायत समिति सदस्य द्वारा पिस्टल से हवाई फायरिंग की जा रही है। वीडियो उप प्रधान दुष्यंत बघेल के घर के अंदर का बताया जा रहा है। पूरा वीडियो 30 सेकंड का है। उप प्रधान दुष्यंत बघेल के बड़े भाई दुर्गेश बघेल हाथ में पिस्टल लेकर आगे पीछे टहलते हैं। इसके बाद आसमान में हवाई फायरिंग कर देते हैं। उप प्रधान दुष्यंत बघेल द्वारा मोबाइल से रील बनाई जा रही है। उप प्रधान द्वारा बड़े भाई को कुछ बोला भी जा रहा है। हवाई फायरिंग का वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया में शेयर हो रहा है। हथियार लाइसेंसी है, या अवैध है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पूरे मामले को लेकर सैंपऊ थाना पुलिस जांच कर रही है।

उप प्रधान दुष्यंत बघेल के बड़े भाई दुर्गेश बघेल का पिस्टल के साथ फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

फायरिंग के वीडियो को लेकर सैंपऊ थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि सैंपऊ पंचायत समिति के उप प्रधान दुष्यंत बघेल के बड़े भाई और पूर्व पंचायत समिति सदस्य दुर्गेश बघेल का वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। 30 सेकंड के वीडियो के अंतर्गत एक युवक द्वारा पिस्टल से फायरिंग की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।