Aapka Rajasthan

Dholpur में सड़क की हालत खराब, निर्माण कार्य की धीमी गति

 
Dholpur में सड़क की हालत खराब, निर्माण कार्य की धीमी गति

धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर  प्रदेश सरकार शहर की सडक़ों को गड्ढे मुक्त करने का दावा कर रही है। जिससे शहर के लोगों के लिए रास्ता सुगम हो सकें। लेकिन यहां तो बदहाल सड़क लोगों के लिए परेशानी साबित हो रही है। शहर की गुरुद्वारा रोड कई महीनों से खराब पड़ी हुई है। यहां के लोगों को मुसीबतों के बीच इस रोड से निकलना पड़ रहा है। वर्तमान में तो सड़क की स्थिति बेहद खराब हैं। इस सड़क का शुभारंभ पिछली साल हुआ था। लेकिन विवादों के चलते कार्य रूक गया था। लेकिन अब फिर से कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही सड़क बनकर तैयार होगी।

शहर की गुरुद्वारा रोड का बीते विधानसभा चुनाव से पहले इसका बजट स्वीकृत हो गया था। जुलाई 2023 में इस सड़क का शुभारंभ नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने किया था, लेकिन उसके कुछ दिन कार्य को रोक दिया था। लेकिन अब फिर से कार्य को शुरू कर दिया गया है। अब यह सडक़ सीसी से बनेगी। नगर परिषद के ठेकेदार की ओर से कार्य को शुरू कर दिया गया। लेकिन श्रमिक नहीं मिलने से कार्य रूक गया था। लेकिन अब दो-तीन दिन में कार्य फिर से शुरू कर दिया जाएगा। कार्य शुरू होने के बाद एक महीनें में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इस सड़क के लिए नगर परिषद ने 50 लाख का बजट स्वीकृत किया। इस सड़क का निर्माण लगभग 450 मीटर का होगा।

दुपहिया वाहन चालक आएदिन होते हैं चोटिल

गुरुद्वारा रोड बनाने के लिए ठेकेदार की ओर से कार्य किया जा रहा है। लेकिन नालियों का पानी सडक़ पर आने से उसमें जलभराव हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दो पहिया वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो रहे है।