Dholpur में जेठ के महीने में फुहारों ने जिले को जमकर भिगोया, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चली

धौलपुर न्यूज़ डेस्क,पश्चिमी विक्षोभ का असर धौलपुर जिले में भी देखा गया। जेठ माह में गुरुवार की रात झमाझम बारिश ने जिले को सराबोर कर दिया। रात करीब 11 बजे यह तूफानी हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इसके बाद तेज बारिश हुई। बारिश के कारण लू के थपेड़ों पर भी पानी फिर गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार की रात करीब दस बजे से तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद तेज बौछारों का दौर शुरू हो गया। कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश देर रात तक जारी रही। रात में चली तेज हवा और बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गये. कई जगहों पर टीन-टेपर और तिरपाल उड़ गए।
तेज हवा, बारिश और बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। पिछले दस दिनों से चिलचिलाती धूप और लू से बेहाल लोगों को राहत मिली है। गुरुवार को दिन में भी मौसम गर्म नहीं रहा। रात में हुई बारिश के असर से शुक्रवार को लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से राहत मिली.