Dholpur जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया हैप्पी क्रिसमस डे

धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर हैप्पी क्रिसमस डे के मौके पर इसाई समुदाय के लोगो ने गिरिजाघरों को सजाकर प्रार्थना सभा आयोजित की। क्रिसमस ट्री, मोमबत्ती, स्टार से सजावट करने के बाद केक काट कर प्रभु यीशु का जन्म दिन मनाया। क्रिसमस ईसाईयों का प्रमुख त्योहार है। प्रभु यीशू के जन्मदिन के रूप में हर साल 25 दिसंबर को ये त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर सुबह से ही लोग गिरजाघर में पहुंचना शुरू हो गए। शहर की अलग-अलग गिरजाघर में प्रार्थना सभा आयोजित होने के बाद प्रभु यीशु मसीह के बताएं रास्तों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। प्रार्थना सभा के बाद सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार वितरित किए।
शहर के भांति पूरा और रेलवे स्टेशन के पास स्थित गिरजाघर के साथ दूसरी जगह पर मौजूद गिरजाघर के फादर ने यीशु मसीह के जीवन को लेकर लोगों को संदेश दिया। जिसके बाद बच्चों को उपहार बांटने के साथ ही ज्ञान वर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई।