Aapka Rajasthan

Dholpur पारा फिर 43 डिग्री के करीब, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

 
Dholpur पारा फिर 43 डिग्री के करीब, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर  पारा लगातार दूसरे दिन मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस के नजदीक रहा। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में सडक़ों पर सन्नाटा पसरने लगा है। दोपहर बारह बजे बाद लोगों की आवाजाही कम दिखी। यह क्रम शाम करीब पांच बजे तक बना रहा। गर्मी का हाल ये है कि कि अब कूलर जवाब देने लगे हैं। कुछ दिन पहले जो कूलर कूल-कूल हवा फेंक रहे थे, वे अब बेअसर साबित होने लगे हैं। इससे पहले मंगलवार सुबह से ही सूर्य नारायण क्रोध रूप से दिखे। सुबह से ही तल्ख धूप लोगों को परेशान किए हुए थी। दोपहर होते-होते पारा 42 डिग्री पार कर गया। दोपहर में प्रमुख बाजार संतर रोड, लाल बाजार, जगन तिराहा, हरदेव नगर में आवाजाही कम दिखी। लोग केवल आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलते दिखे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.7 और न्यूनतम 25.6 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को भी अधिकतम 42.7 ही दर्ज हुआ था।

किसी ने साफी तो कोई स्कॉर्फ लपटें दिखा

हाल ये था कि गर्मी से बचाव के लिए लोग अलग-अलग तरीके से जतन करते नजर आए। आजकल लोग घर से निकलते ही साफी और स्कॉर्फ बांधकर निकल रहे हैं। चेहरों के साथ हाथों को भी ढक रहे हैं। वहीं, कई लोग छाता से बचाव कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में थकान से बचने के लिए गन्ने समेत अन्य शीतल पेय पदार्थ का उपयोग कर रहे हैं।