Aapka Rajasthan

Dholpur आसमान में बादलों ने फिर दिया धोखा, गर्मी से बेहाल लोग

 
Dholpur आसमान में बादलों ने फिर दिया धोखा, गर्मी से बेहाल लोग 

धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर सोमवार सुबह से छाए बादल एक बार फिर दगा दे गए। और दोपहर 1 बजे के बाद मौसम खुल गया। और तेज धूप पडऩे लगी। जिस कारण धूप से लोग फिर परेशान हो गए। दोपहर में गर्म हवाएं भी चल रही थी। दोपहर 4 बजे के बाद आसमान पर फिर हल्के बादल छाए रहे लेकिन मौसम में बार-बार बदलाव का असर रात के न्यूनतम तापमान पर देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान बढऩे की वजह से लोगों को अब रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि छाए बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। जिस कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

शहरवासियों की सोमवार की शुरूआत आसमान पर छाए बादलों से हुई। हालाकि 1 बजे के आसपास धूप निकल आई और दोपहर तक धूप ने तेवर भी दिखाना शुरू कर दिया। सुबह मौसम के मिजाज को देखते हुए लग रहा था कि दिन में गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। तेज धूप की वजह से दोपहर में गर्म हवाएं चल रही थी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौमस में आए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई।

लग रहा था बारिश होगी

सोमवार सुबह आसमान पर बादल छाए थे। बादलों को देखकर लग रहा था कि आज शायद इंद्रदेव धौलपुर पर मेहरबान हो जाएं। और बारिश हो जाए। जिससे भीषण गर्मी सहन कर रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल जाए। लेकिन दोपहर होते-होते लोगों की यह इच्छा काफूर हो गई। और 1 बजे सूर्य देव ने अपने रौद्र रूप के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। लेकिन दोपहर 4 बजे के बाद आसमान में फिर बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं-कहीं हवाएं भी चल रही थी। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इसकी वजह से दिन का तापमान बढऩे की संभावना जताई जा रही है।