Aapka Rajasthan

Dholpur कल मचकुंड में होगा 61 कन्याओं का विवाह

 
Dholpur कल मचकुंड में होगा 61 कन्याओं का विवाह

धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर मचकुंड मंदिर मे रविवार को 61 कन्याओं का सामूुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 3 धर्म हिन्दू, मुस्लिम और सिक्ख समाज और 11 जातियों की 61 कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। जिसमें 3 प्रदेश के 11 जिलो की कन्याएं शामिल है। श्री लाडली जगमोहन मंदिर सेवा समिति और अनिल अग्रवाल के तत्वाधान मे सामूुहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया जा रहा है।

तीर्थराज मचकुंड पर एक ही मंडप के नीचे 11 जोडों का हुआ विवाह - News18 हिंदी

आयोजक अनिल अग्रवाल ने बताया की हरवर्ष के भांति इस वर्ष भी रविवार को 61 अनाथ कन्याओं का सामूुहिक विवाह कराया जा रहा है। जिसमें 3 प्रदेश और 11 जिलो की 3 धर्म और 11 जाति की कन्याएं है। जिसमे 46 हिन्दू, 8 मुस्लिम और 7 सिक्ख धर्म की कन्याएं हैं। जिनका विवाह इनके धर्म के रिति-रिवाज के अनुसार कराया जाएगा। इसलिए तीनों धर्म की कन्याओं का विवाह संपन्न कराने के लिए 46 ब्राह्मण, 8 शहर काजी और 7 गुरु ग्रंथी बुलाए गए हैं। जिसमे हर कन्या का धर्म के अनुसार ही उनका विवाह कराया जाएगा। वहीं कन्याओं को दहेज का समान भी हमारे द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया की इससे पूर्व भी 6 बार सामूुहिक विवाह करा चुके है। जिनमें 450 कन्याओं का विवाह कराया गया था।