Dholpur में महिला की उसकी जेठानी ने बेरहमी से की पिटाई, सब्जी चोरी के शक में हुआ विवाद

धौलपुर न्यूज़ डेस्क,धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के मुगरवारा गांव में सोमवार की देर शाम एक महिला की उसकी ननद ने बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती महिला सरिता (29) पत्नी पुरुषोत्तम ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली उसकी ननद राजकुमारी के घर की छत पर छप्पर रखा हुआ था। जिसे हटाने के बारे में उसने सोमवार दोपहर अपनी भाभी को बताया। छप्पर हटाने की बात पर उसकी भाभी भड़क गई और उससे मारपीट करने लगी। जिसे परिजनों की समझाइश के बाद शांत किया गया। घायल महिला ने बताया कि सोमवार दोपहर हुए झगड़े के बाद वह शाम को खेतों की ओर गई थी। महिला जैसे ही खेत से बाहर निकली तो वहां मौजूद उसकी भाभी ने खेत से सब्जी चोरी करने का आरोप लगाते हुए महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि महिला के साथ मारपीट की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि घायल महिला द्वारा शिकायत दिये जाने के बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.