Aapka Rajasthan

Dausa लालसोट में शौच के लिए गई महिला के साथ बलात्कार, मामला दर्ज

 
Bhilwara बलात्कार जैसे मामलों में जिला नंबर वन पर, भरतपुर दूसरे स्थान पर रहा

दौसा न्यूज़ डेस्क, शौच के लिए गई महिला के साथ बलात्कार मामला सामने आया है। ममाला दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र का है। जहां महिला के पति ने इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने मामले में महिला का मेडिकल कराया है। मामले की जांच लालसोट सीआई प्रेमचंद कर रहे हैं।

सीआई प्रेमचंद ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने इस्तगासा के जरिए रिपोर्ट देते हुए बताया कि 19, 20 जनवरी की मध्य रात्रि उसकी पत्नी शौच करने के लिए खेत में गई थी। इस दौरान पड़ोस में ही सरसों के खेत में एक व्यक्ति सिंचाई कर रहा था। उसने महिला को अकेला देखकर महिला के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। इसका महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर डरा धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी है। इस संबंध में पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आज पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है।