Dausa में युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा के महिला थाने में एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 2021 से अब तक कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया है कि राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) की तैयारी के दौरान उसकी युवक से जान-पहचान हुई थी। पढ़ाई के लिए नोट्स आदि लेने के बहाने दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक ने उससे शादी करने की बात कही।
परिवार के लोग भी युवक को रिश्तेदार मानने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी न्यायिक अधिकारी बताया जा रहा है। जिसने एक सप्ताह पहले अजमेर जिले के एक थाने में युवती पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई थी। मामले की अभी जांच चल रही है।