Aapka Rajasthan

Dausa शहर के रेहड़िया गांव में दो साल के तेंदुए की मौत

 
Udaipur तीतरड़ी क्षेत्र में तेंदुए की हरकत सीसीटीवी में कैद, ग्रामीणों में दहशत

दौसा न्यूज़ डेस्क, राजस्थान में सर्दी अब जंगली जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। दौसा जिले के बांदीकुई के रेहड़िया गांव के जंगल में दो साल के लेपर्ड का शव मिला। मेडिकल बोर्ड की जांच में सामने आया है कि तेज सर्दी के कारण लेपर्ड को निमोनिया हो गया था। जिससे उसकी मौत हो गई।

रेंजर दीपक शर्मा ने बताया-दोपहर 2 बजे वनकर्मियों को गश्त के दौरान लेपर्ड का शव मिला। शव को बांदीकुई रेंज में लाया गया। जहां मेडिकल जांच की गई। जांच में पता चला कि लेपर्ड महज दो साल का था। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले। सर्दी तेज होने से निमोनिया होने से उसकी मौत हो गई। शाम को बांदीकुई रेंज कार्यालय में लेपर्ड का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रेंजर ने बताया-रेहडिया गांव के जंगलों में लेपर्ड दिखाई देते हैं। यह घटना चिंताजनक है। वन विभाग ठंड के मौसम में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है।