Aapka Rajasthan

Dausa में 37KM की रफ्तार से चली आंधी तूफान, मौसम में घुली ठंडक

 
Dausa में 37KM की रफ्तार से चली आंधी तूफान, मौसम में घुली ठंडक
दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा नौतपा शुरू होने से पहले अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. दौसा जिले में मंगलवार की शाम आसमान में बादल छाने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. इसके बाद बुधवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे और दोपहर में फिर बारिश शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही. गुरुवार सुबह यहां मौसम साफ था, लेकिन सुबह करीब 9 बजे फिर से बादल छा गए।

जिला मुख्यालय सहित सिकंदरा, सिकराय, बांदीकुई, बहरवांडा, संथाल, गुढाकटला, बैजूपाड़ा, बालाजी, महुवा, मंडावर, सलेमपुर क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट आई। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। ऐसे में तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बीती रात 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे भी टूट गए। मौसम में ठंडक होने के कारण कूलर चलाने की जरूरत ही नहीं पड़ी।