Dausa में चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश
दौसा न्यूज़ डेस्क, शहर में बढ़ती चोरी की घटना के विरोध में गुरुवार दोपहर शहर के महासंघ व्यापार मंडल, कांग्रेस एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एडीएम सुमित्रा पारीक को ज्ञापन सौपा। जिसमें शीघ्र आरोपियों को नहीं पकड़ने पर बाजार बंद की चेतावनी दी।
महासंघ व्यापार मंडल, व नगर कांग्रेस कमेटी व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग सौंपे ज्ञापन में बताया कि शहर में गत 20 दिन में मुख्य बाजार से चोर चार दुकानों पर चोरी की वारदात कर लाखों रुपए का माल ले गए। उन्होंने बताया कि सभी घटनाओं में चोरों ने दुकानों का शटर उखाड़ा है, लेकिन पुलिस ने आज तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया। लगातार चोरी होने से शहर के व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।
ज्ञापन में बताया गया कि यदि चोरों को गिरफ्तार नहीं किया तो बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महासंघ व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक काठ, व्यापारी राहुल झालानी, विकास छाबड़ा, नीलेश कट्टा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बैरवा, पूर्व पार्षद रतन सिंह पटेल, गजानंद मधुकर, राघवेंद्र सिंह, भाजयुमो शहर अध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री नवीन महावर, कमलकांत, महेंद्र महावर, विक्रम सैनी, अजय, श्याम शर्मा और राहुल सैनी सहित अन्य मौजूद थे।