Aapka Rajasthan

Dausa चारधाम यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना, लोगों ने किया अभिनदंन

 
Dausa चारधाम यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना, लोगों ने किया अभिनदंन

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा शहर से सोमवार को चारधाम की यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। शहर से रवाना हुए जत्थे में शामिल मनोहर हरियाणा एवं गोपाल नारनोलिया सहित अन्य ने बताया कि यात्रा के पहले दिन हरिद्वार में स्नान करने के साथ ही यात्रा शुरु होगी। इसके बाद गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बद्री विशाल के लिए जत्था रवाना होगा। इस दौरान जत्थे में रवाना हुए यात्रियों का नगर पालिका वाइस चेयरमैन राजेश शर्मा, पार्षद रमाकांत शर्मा, मनोहर हरियाणा, गोपाल शर्मा, विप्र कार्मिक संगठन के गोपाल गुरु, जहाज सेवा मंडल के जीतू हरियाणा, कालू हरियाणा, महेश हरियाणा, पुखराज शर्मा, पार्षद अशोक सैनी, कमलेश शर्मा सहित अन्य ने स्वागत किया।